Home FAQ About us Resources

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

English | हिंदी | తెలుగు

शो तब शुरू होते हैं जब आगंतुकों की संख्या 120 को पार कर जाती है, जो लगभग 9.30 या 9.45 बजे तक हो सकती है। सुबह 10.30 बजे तक ही प्रवेश है। आप यहाँ 10:00 या 10:15 बजे तक आ सकते हैं। 10.30 से पहले आने वाले सभी लोग शो देख सकते हैं, लेकिन जो उनसे पहले आए हैं उनके शो खत्म होने का इंतजार करना पड़ सकता है।

जी हाँ। साल के केवल 3 दिन - 23 नवंबर, 24 अप्रैल और 11 जनवरी को नियमित शो नहीं होते हैं। और यदि अपरिहार्य कारणों से हमें किसी दिन प्रदर्शन स्थगित करना पड़ जाता है, तो इसकी सूचना हमारी वेबसाइट और प्रवेश द्वार पर लगा दी जाती है।

आप इसके लिए एक घंटे या 90 मिनट का समय रख सकते हैं, जिसमें प्रतीक्षा समय, प्रवेश, बाहर निकलने का समय, प्रदर्शनी देखना आदि शामिल हैं। शो की अवधि लगभग आधे घंटे की होती है।

120 से अधिक सदस्यों वाले शैक्षणिक संस्थान या ऐसे अन्य ग्रुप हम से कम से कम 48 घंटे पहले संपर्क करके विशेष शो की व्यवस्था करवा सकते हैं। हमें छोटे समूहों के लिए विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने की अनुमति नहीं है।

हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि दो समूह एक ही दिन एक ही समय स्लॉट के लिए न पूछ लें। साथ ही, हमारे पास शो की स्क्रीनिंग के अलावा भी अन्य कई काम हैं, और हमें विशेष स्क्रीनिंग के लिए अलग से समय निर्धारित करने की आवश्यकता है। यदि आप हमें पहले से नहीं बताते हैं, तो हमारी अन्य प्रतिबद्धताएँ बाधित हो सकती हैं जो हमें आपकी सेवा करने से रोक देंगी।

हमारे पास बड़ी संख्या में शो हैं। अतीत में, हमारे पास हेडफ़ोन की एक प्रणाली थी, और उपलब्ध शोज़ में से कुछ के लिए, हमारे पास अतिरिक्त भाषाएँ उपलब्ध थीं। वर्तमान में, नियमित शो के लिए, हम अंग्रेजी, हिंदी और तेलुगू तक ही सीमित रह गए हैं। यदि आपके समूह में 120 से अधिक सदस्य हैं, तो हम उन भाषाओं में विशेष शो की व्यवस्था कर सकते हैं यदि आप हमसे कम से कम 48 घंटे पहले संपर्क करते हैं तो।

भारत के कई प्लेनेटेरियमों में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध है। पर हम ऐसा नहीं करते। हम छोटे बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति देते हैं - यदि वेे शोज़ के दौरान शांत रहें और चुपचाप बैठे रह सकें। अगर बच्चे रोते हैं या शोर मचाते हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि उनके माता-पिता या अभिभावक उन बच्चों के साथ बाहर निकलकर हमारा सहयोग करेंगे। यही हमारे वे प्रतिबंध हैं। शो के दौरान शांत रहें और प्लेनेटेरियम थिएटर में मोबाइल फोन और अन्य गैजेट बंद रखें। तारामण्डल प्राँगण में भी प्रशाँति निलयम आश्रम वाले गणवेश का पालन करना और यहाँ भी पुरषों और महिलाओं को अलग-अलग बैठना होता है।

अभी हमारे पास लिफ़्ट या व्हीलचेयर रैंप उपलब्ध नहीं है। लेकिन हम किसी की व्हीलचेयर आदि ऊपर ले जाने में मदद करवा सकते हैं।

Important Links:

Sri Sathya Sai Central Trust | Sri Sathya Sai Media Centre | Sri Sathya Sai Institute of Higher Learning | Sri Sathya Sai Higher Secondary School | Sri Sathya Sai Seva Organization | Sri Sathya Sai Global Council | Sri Sathya Sai Centre for Human Values | Sri Sathya Sai Vidya Vahini